अध्यापिका दीपा शुक्ला को शिक्षा मंत्री नें किया पुरस्कृत

0
2438

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अध्यापिका दीपा शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह नें लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में सम्मानित किया|
दरअसल पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता के लखनऊ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित कार्यक्रम में जनपद फर्रुखाबाद से बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक दीपा शुक्ला को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह नें पुरस्कार दिया| दीपा शुक्ला नें उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान विषय में बाटर साइकल चल चक्र का माडल तैयार किया था | जिसमे जनपद फर्रुखाबाद से उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया था| शिक्षा मंत्री नें उन्हें पुरस्कार के रूप में माडल प्रमाण पत्र दिये| इस दौरान महानिदेशक स्कूली शिक्षा राज्य परियोजना पवन कुमार भी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]