पालिका के ‘लाल क्रास’ से घबराया शहर का अतिक्रमण

0
187

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शासन के फरमान के बाद शहर के अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका के अंतर्गत अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए लाल क्रॉस लगते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
शहर के लाल दरवाजे से बुधवार को पालिका कर्मियों नें पंहुचकर नगर पालिका की सीमा के अंदर आए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए। जिसमें पक्के निर्माण बने हुए हैं। जद में आ रहे निर्माण पर क्रास के निशान लगाए जा रहे हैं। अभी चिन्हीकरण कई दिनों तक चलेगा| दरअसल लाल दरवाजे से मऊदरवाजा तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया जाना है| जिससे अभी कई दिनों में चिन्हीकरण ही पूर्ण होगा| नगर पालिका की सीमा की आखिरी छोर से फीता डालकर निशान लगाना शुरू किया, कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिस जगह को नगर पालिका खुद की सीमा बता रही है, वह उनकी निजी भूमि है|
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद रविन्द्र कुमार नें बताया कि अभी पहले चिन्हीकरण का कार्य लाल दरवाजा से मऊदरवाजा तक होगा| जिसके बाद एक व्यापारियों की बैठक बुलाकर अतिक्रमण खुद ही हटा लेनें की नसीहत दी जायेगी| लेकिन इसके बाद प्रशासन अपनी कार्यवाही करेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]