अबैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ पुलिस नें तीन तस्करों को दबोचा

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली पुलिस को अबैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है| पुलिस को बड़ी मात्रा में अबैध हथियार भी बरामद हुए है|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय और स्वाट टीम प्रभारी जेपी शर्मा की संयुक्त टीम नें छोटा बंगशपुरा और बड़ा बंगशपुरा के मध्य झाड़ियों में अबैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ ही थाना राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर निवासी हरजीत सिंह पुत्र अखिलेश सिंह व राजीव पुत्र सुरेन्द्र सिंह के साथ ही जनपद हरदोई के पचदेवरा नारायणपुर निवासी संजय पुत्र हरीशचन्द्र को दबोच लिया| उनके पास से पुलिस को 14 तमंचा 315 बोर, 2 तमंचा 12 बोर, 315 बोर के 6 जिंदा कारतूस, 2 अनिर्मित तमंचे के साथ ही शस्त्र बनानें के उपकरण आदि बरामद किये|
सीओ राजवीर सिंह नें पुलिस लाइन में बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी शस्त्र बनानें का कार्य करते थे| शस्त्र बनाकर बेचनें की बात उन्होंने स्वीकार की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]