पालिकाध्यक्ष पति ने नगर मजिस्ट्रेट से भेट कर रखी सड़कों की समस्या

0
148

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर मजिस्ट्रेट द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के चलते कुछ सड़कों पर राहत दिलानें की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष पति नें सम्भ्रांत नागरिकों के साथ नगर मजिस्ट्रेट से भेट की|
चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल नें बताया कि उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से भेट कर प्रस्ताव रखा है कि बजरिया मार्ग को तिकोना चौकी से ट्रांसफार्मर तक 8 मीटर व उसके आगे 10 मीटर किया जाये| इसके साथ ही उन्होंने बताया की लोहाई रोड़ पर भी उन्होंने सड़क को कम  चौड़ी करनें की बात रखी है| जिससे शहर का विकास भी हो और व्यापारियों और आमजनता का नुकसान भी ना हो| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया कि बजरिया की सड़क की बात रखी गयी है| जिससे डीएम को अवगत कराया गया| पालिकाध्यक्ष पति ने लोहाई रोड़ को लेकर कोई वार्ता नही की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]