फर्रुखाबाद: आगामी 2022 के चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए सपा को अब युवाओं की जरूरत महसूस हों रही है| जिसके चलते बहुत जल्द सपा में युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है|
नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बताया कि अतिशीघ्र जनपद में युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, इलियास मंसूरी, मुजीबुल हसन आदि लोग मौजूद रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



