पारिवारिक कलह से क्षुब्‍द गर्भवती ने फांसी लगायी

0
93

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम अम्‍बरपुर निवासी वीरेश चौहान की 26 वर्षीय पत्नी वंदना ने बुधवार को फांसी लगा कर जान देदी। बताया जाता है कि वंदना पारिवारिक कलह से क्षुब्‍द थी। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम कराया है।

[adrotate banner="3"]

Lady Hanged Phansiवंदना का विवाह पूर्व में हरदोई जनपद सहजना निवादा निवासी रामेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आठ वर्ष पूर्व रामेंद्र की मार्ग दुर्घटना में संडीला के निकट मृत्‍यु के बाद वंदना का दूसरा विवाह ग्राम अंबरपुर निवासी वीरेश चौहान के साथ हुआ था। वीरेश फर्रुखाबाद में एक एक्‍सपोर्ट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वंदना के पूर्व पति रामेंद्र से उसके एक सात वर्षीय पुत्री अर्चना भी है, जो अपने मामा ज्ञान सिंह के पास रहती है।

वंदना के भाई ज्ञान सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बबना, बेहटा गोकुल, हरदोई ने पोस्‍टमार्टम हाउस पर बताया कि अर्चना के नाम पिता की मृत्‍यु के क्‍लेम के तौर पर मिले 2 लाख 35 हजार रुपये फिक्‍स डिपाजिट में जमा है। इस पैसे को वीरेश लेना चाह रहा था, व अर्चना को अपने पास रखना चाहता था। परंतु अर्चना इस बात पर तैयार नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ वंदना के नाम भी एक लाख रुपये जमा हैं। जिसे वीरेश ने कई बार निकलवाने का प्रयास किया। ज्ञान सिंह ने बताया कि उसने कई बार साठ हजार रुपये वंदना से घर में कमरा बनवाने के लिये मांगे थे। जिसे वंदना ने मना कर दिया था। इसको लेकर घर में अक्‍सर कलह रहती थी। ज्ञान सिंह ने बतया कि इसी कहल से क्षुब्‍द होकर वंदना ने आत्‍महत्‍या कर ली है। वंदना गर्भवती थी। इसी माह उसको बच्‍चा होने वाला था।

[adrotate banner="2"]