पापड़ी विक्रेता के घर ताले तोड़कर नकदी जेबरात साफ

0
168

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात चोरों नें पापड़ी विक्रेता के घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ़ कर दिये|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथापीर अली खां निवासी संजीब पुत्र बाबू भारद्वाज  बीती रात अपनी पत्नी माया और विवाहिता पुत्री रूबी के साथ घर की छत पर सो रहे थे| उसी समय चोर पड़ोसी मुन्ना लाल के खाली पड़े प्लाट से चोर उनके घर के भीतर दाखिल हो गये और कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 15 हजार की नकदी और लाखों के जेबरात चोरी कर लिए| संजीब पापड़ी बिक्री का कार्य करते है| संजीब जब सुबह 3 बजे उठे तो उन्होंने अपना मोबाइल खोजा लेकिन दो मोबाइल भी गायब मिले| जिसके बाद घटना की जानकारी हुई| थानाध्यक्ष अंतर सिंह ने बताया अभी तहरीर नही आयी है| जाँच की जा रही है| तहरीर आनें पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]