पानी में उतराती मिली बोरी में बंद युवती की लाश

0
335

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता)बोरी मे युवती की लाश पानी में उतराती मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी l थाना क्षेत्र के ग्राम त्योर के बम्बे में बोरी पानी मे बहती हुई आ गयीएल जिस पर मक्खीयां लग रहीं थी l शक होने पर ग्रामीणों ने सूचना कम्पिल पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पंहुची और बम्बे से उस बोरी को बाहर निकाला, बोरी को खोला गया तो उसमे एक 25 वर्षीय युवती की लाश थी, वह काले रंग की कमीज और काले रंग की पैजामी पहने हुए थी। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली l फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिये l

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]