पागल कुत्ते के काटने से अब तक एक दर्जन मबेशी की मौत

0
222

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवादाता) पागल कुत्ते के काटने से अब तक लगभग एक दर्जन मबेशी की मौत हो चुकी है| उनमे रेबीज तेजी से फैल गया है| निजी उपचार भी काम नही आया| मुआबजे के नाम पर प्रशासन नें अपने हाथ खड़े कर लिए हैं|
थाना क्षेत्र के गांव परतापुर कला में बीते दिन पागल कुत्ते ने एक दर्जन से ज्यादा जानवरों को काट लिया था, ग्रामीणों ने प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया लेकिन इसके बाद भी मबेशियों में रेबीज तेजी से फैल गया| तब तक तकरीबन एक दर्जन मबेशी मौत के मुंह में जा चुके है| वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों को को भी पागल कुत्ता काट चुका है| तहसीलदार संतोष कुशवाहा से बात की तो उन्होंने बताया है कि पागल कुत्ते काटने का कोई भी क्लेम नहीं बनता है जिन लोगों के जानवर का बीमा है उन्हीं को क्लेम मिलेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]