पशु चिकत्सक को अपहरण की धमकी

0
96

फर्रुखाबाद;  अपहरण और जान से मारने कि धमकी दिये जाने के मामले में पशु चिकत्सक पुलिस अधीक्षक से जान माल कि सुरक्षा कि गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाज़ा के ग्राम पचपुखरा निवासी डॉ. अनुराग कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर बताया कि मेने २००५-०६ में एक एनजीओ चलाया था जिसमे मोहल्ला छावनी निवासी अलोक शाक्य व अन्य ५-६ लड़के अलोक के कहने पर लगाये थे। एनजीओ में सफलता न मिलने पर मेने उक्त एनजीओ मोहल्ला कसरटटा निवासी शानू दुबे को बेच दिया था। तब से अलोक शाक्य और उसके द्वारा लगाये गए सभी लडको कि जिम्मेदारी शानू दुबे की थी। गत दो माह से अलोक शाक्य मुझसे बेवजह रुपयों कि मांग कर रहा है। मामले कि शिकायत कई बार थाने पर करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। कल शाम को अलोक शाक्य अपने अन्य ५-६ साथियो के साथ घर पर आकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मेरा अपहरण कर जान से मारने कि धमकी दी। शोर शराबा सुन कर जब पडोसी आने लगे तो अलोक अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए चला गया।

[adrotate banner="2"]