पशु की टांग काटने के विवाद में घर में घुसकर गोली मारी

0
89

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मुन्शी नगला निवासी 22 वर्षीय मशरूर उर्फ शाकिर को पशु की टांग काटने के विवाद में घर में खाना खाते समय गांव के ही व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

घायल मशरूर के भाई दिलशाद ने बताया कि मशरूर मिर्जापुर में बैण्ड बजाने का काम करता है। तीन दिन पहले ही वह अपने घर मुन्शी नगला आया था। गांव के ही असलम के पुत्र अमीन ने मशरूर के भैंस के बच्चे की टांग में धारदार हथियार मार दिया। जिससे उसकी टांग कट गयी। इस बात को लेकर मशरूर और असलम में जमकर झगड़ा हो गया था।
बीती रात तकरीबन सात बजे मशरूर जब अपने घर पर खाना खा रहा था उसी समय असलम असलहे लेकर मशरूर के घर में घुस आया और गाली गलौज करने के साथ ही फायर झोंक दिया और फरार हो गया। फायर मशरूर के सीने में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मशरूर को फर्रुखाबाद के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गयी।

[adrotate banner="2"]