परिषदीय विद्यालयों में बारावफात का अवकाश घोषित

0
101

फर्रुखाबादः शिक्षक संगठनों की मांग के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आगामी पांच मार्च को ग्यारहवीं शरीफ के लिये परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की श्रघोषणा कर दी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि विगत वर्षों में ग्यारहवीं शरीफ का अवकाश घोषित होता रहा है। इस बार अवकाश तालिका में इस अवकाश का उल्लेख न होने के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इस सम्बंध में शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से नानकचन्द्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मजहर मोहम्मद खां, पीयूष कटियार व शीशराम आदि ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 कौशल किशोर से भेंट कर इस सम्बंध में स्पष्ट आदेश जारी करने का अनुरोध किया।

शिक्षक संगठनों के अनुरोध के क्रम में बीएसए ने पांच मार्च को परिषदीय विद्यालय बंद रखने का आदेश कर दिया है।

[adrotate banner="2"]