कचहरी और विकास भवन बंद, डीएम बेखबर

0
149

फर्रुखाबाद: कायमगंज ब्लाक में वकीलों व ब्लाक कर्मियों के बीच हुई मारपीट के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते कचहरी व विकास भवन में वकीलों व ब्लाक कर्मियों का जबावी प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों व वकीलों के प्रदर्शन से कचहरी व विकास भवन के सारे कामकाज ठप हैं वहीं जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी तक नहीं है।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन वकीलों ने कचहरी परिसर में ही जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे का पुतला फंूक कर विरोध प्रदर्शन किया था। ब्लाक कर्मी भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। कई दिनों से चल रहे इस विवाद की स्थिति अभी थमती नहीं दिखायी पड़ रही है।
विकास भवन में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल रखा है ब्लाक कर्मियों का कहना है कि अगर हम आज झुक गये तो जो आज इन लोगों के साथ हुआ उससे कहीं ज्यादा हम लोगों के साथ होगा। फिलहाल स्थिति अभी भी पूर्व की भांति बनी हुई है।

उधर वकील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया ने कचहरी परिसर में घूमकर छुटपुट काम को भी बंद कराया। उन्होंने कई अधिवक्ताओं के साथ कचहरी परिसर में प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को दलाल व चोर बताते हुए जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग भी कर डाली।

इस सम्बंध में जिलाधिकारी से जब बातचीत की गयी तो जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे अभी तक इस मामले की जानकारी ही नहीं है कि आखिर यह विवाद की स्थिति बनी ही क्यों।

[adrotate banner="2"]