मलिन बस्तियों में परिवार नियोजन को जादू से बढ़ाने की जुगत

0
128

फरुखाबाद : जनपद स्तर पर आम जनता के बीच परिवार नियोजन के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में  एच एल ऍफ़ पी पी टी और शहरी स्वास्थ्य परियोजना के संयुक्त प्रयास से जादू शो का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 चन्द्रषेखर ने फीता काट कर किया गया।

[adrotate banner="3"]

परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ावा देने एवं जनमानस में परिवार नियोजन सम्बन्धित स्थाई सेवाएं  महिला नसबन्दी, पुरूष नसबन्दी और अस्थाई साधन जैसे, कापर-टी, गर्भ निरोधक गोलियॉं, कण्डोम की मॉंग को बढ़ाने से सम्बंधित कई प्रोग्राम दिखाये गये। शहर के अलग अलग मलिन बस्तियों  में 39 जादू शो करके  महिलाओं  और पुरुसो  को स्थाई एवं अस्थाई गर्भ निरोधक साधनों के उपयोग और कम आयु में विवाह के दुष्परिणामों के बारे में लोगो को बताया जायेगा
जादू शो का आयोजन २७ अगस्त से 11 सितम्बर के अर्न्तगत जनपद के 39 मलिन बस्तियों में किया जायेगा। कार्यक्रम में शहरी स्वास्थ्य परियोजना के दीपक तिवारी, अभिषेक समद्दार, एच एल ऍफ़ पी पी टी के अजीत संजीव पाण्डेय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के डी0पी0एम0 ए0के0 सोनी डी0सी एम् संजय उपस्थित थे।

[adrotate banner="2"]