दंगल देखने आयी भीड़ को पुलिस ने लठियाया

0
100

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना व कस्बा शमशाबाद क्षेत्र में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मची अफरातफरी देखकर दंगल देखने के लिए उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकायीं।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार शमशाबाद में विशाल दंगल का आयोजन किया गया था। दंगल में दूर दराज से पहलवान अपने अपने दाव पेच अजमाने के लिए सुबह से ही आ गये। सुबह दंगल शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों व शमशाबाद कस्बे के लोगों की भारी भीड़ लगने लगी। दंगल शुरू होने के बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद को बढ़ता देखकर लोगों ने शमशाबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। जिससे दंगल देखने आये लोगों में भगदड़ मच गयी। कई वृद्व व बच्चे भीड़ में दबकर चुटहिल हो गये।

[adrotate banner="2"]