परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

0
131

फर्रुखाबाद: बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भारतीय विधार्थी परिषद श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार की शाम अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता सह विभाग संयोजक अभिषेक वाथम के नेतृत्व में शहर के चौक पर एकत्रित हुये| सभी ने डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर अनुयायियों ने पुष्प अर्पित किए। अभिषेक वाथम ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर गरीबों, दलितों और महिलाओं को अधिकार दिलवाया है। वर्तमान समय में गरीब परिवार के लोग भी संविधान की वजह से उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं।

जिला संयोजक आकाश वाजपेयी कहा कि डा.भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्गों पर चलकर ही देश उन्नति कर सकता है। इस दौरान डा.भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान शिवम शर्मा, शिवम कुशवाह, अनुज वाथम, रोहित शर्मा, अनुराग शुक्ला आदि रहे|

[adrotate banner="2"]