परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र के छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर ग्राम रूनी के निकट संदिग्ध हालत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने लोहिया अस्पताल में हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया| पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
मृतक 19 वर्षीय शेर सिंह उर्फ़ शेरा पुत्र स्वर्गीय मुन्ना लाल राजपूत की बुआ शीश कुमारी पत्नी हेमराज निवासी मदवापुर ने बताया कि शेर सिंह जब पांच माह का था तभी उसकी माँ वीरावती की मौत हो गयी थी| जिसके बाद उसे उन्होंने ही उसकी पालन पोषण किया| वह अपने फूफा हेमराज के साथ वोरिंग का काम ठेकेदार रंजीत के साथ करता था|

उन्होंने बताया कि बीती रात रंजीत उसे लाख मना करने के बाद भी घर से बुलाकर ले गया| रात लगभग उन्हें 11:30 पर सूचना मिली की शेर सिंह की मौत हो गयी है| उसकी लाश रूनी के पास टूटे पड़े पेंड के निकट पड़ी है| वही घटना की सूचना मिलने पर शेरा को पुलिस रात में ही लोहिया अस्पताल लेकर आयी जंहा उसे मृत घोषत कर दिया गया|

परिजनों भी लोहिया अस्पताल पंहुच गये| लेकिन पुलिस ने शव को शव गृह में रखा दिया| जिसके बाद परिजन घर लौट गये| सुबह बड़ी संख्या में परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे और शेरा की हत्या किये जाने का आरोप लगाया| दरोगा दिनेश कुमार भारती ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा | इस दौरान परिजनो ने जमकर हंगामा किया |

थाने के दरोगा कीर्ति प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है| जाँच की जा रही है|