परशुराम जयंती पर जागृत रहें युवा

0
135

FARRUKHABAD : ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक का आयोजन ब्राह्मण समाज धर्मशाला में किया गया। जिसमें बोलते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि सभी ब्राह्मण एक मंच पर आकर शोभायात्रा में भाग लें और अपनी एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी खासतौर से जागृत रहने की आवश्यकता है।

[adrotate banner="3"]

arun prakash tiwari daduaa[bannergarden id=”8″]

भगवान परशुराम की जयंती पर 13 मई को ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह 10 बजे से हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसके बाद 15 मई को सायंकाल 7 बजे से रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से शोभायात्रा शुरू की जायेगी।

[bannergarden id=”11″]

इस दौरान बोलते हुए रमेशचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आगामी दो माह में जिला स्तर पर संगठन बना दिया जायेगा। परशुराम शोभयात्रा में भीड़ बढ़ाने की दृष्टि से मोहल्लों में गोष्ठियां होंगीं। इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में आये ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखे। परशुराम जी की जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रीशचन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश दुबे, सूरज प्रकाश मिश्रा, विजय शुक्ला, राजेश तिवारी, रामवीर शुक्ला, संजीव मिश्रा बाबी, राधेमोहन मिश्रा, रमेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]