फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात चोरो ने शकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के निकट परचून की दुकान से नकब लगाकर हजारो की नकदी और सामना चोरी कर लिया गया| पुलिस को सूचना दी गयी है|
[adrotate banner="3"]
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सादिकपुर निवासी जोगराज पाल की शमसाबाद थाना क्षेत्र के शकरुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के पास दुकान है जिसमे मिठाई के साथ ही साथ परचून की भी दुकान चलाता है| जोगराज पाल् रोज की तरह अपनी दुकान शाम को बंद कर घर चला गया| लेकिन चोर मौके की तलाश में लगे रहे|
सुबह जब जोगराज ने अपनी दुकान खोली तो पता चला की उसकी दुकान में नकब लग गया है| चोरो ने दुकान के पीछे से नकब लगाया| दुकान स्वामी जोगराज के अनुसार दुकान में राखी 2000 की नगदी,मिठाइयां, नमकीन ,पान मसाला, बीड़ी सिगरेट, तम्बाकू बा अन्य सामान चोर चुरा ले जाने में सफल रहे|
[adrotate banner="2"]


