फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा में एक किसान अपने खेत की सिंचाई करते समय पम्पिंग सेट के इंजन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
[adrotate banner="3"]
हरसिंहपुर गोवा निवासी महेश सिंह पुत्र जगदीश सिंह अपने पम्पिंग सेट से दोपहर लगभग 12 बजे धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी अचानक उसकी टांग पम्पिंग सेट में चढ़ने वाली पटा में फंस गया। जिससे महेश सिंह लड़खड़ाकर कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से महेश के सिर में गंभीर चोटें आ गयीं और एक टांग टूट गयी। आनन फानन में उसे परिजन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आये। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
[adrotate banner="2"]


