गांधी जयंती पर भजन संध्या में झूमेंगे सलमान

0
131

फर्रुखाबाद: दो अक्टूबर को होने वाली गांधी जयंती के उपलक्ष में डा0 जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट व केन्द्रीय कानून मंत्री व सांसद सलमान खुर्शीद की तरफ से एक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लखनऊ के ख्याति प्राप्त कई भजन गायक अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे।

[adrotate banner="3"]

आने वाली गांधी जयंती पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने कुछ अलग करने का मन बनाया है। जिसके चलते साहबगंज चौराहे पर रविवार को दोपहर कांग्रेसियों ने एक बैठक कर घोषणा की कि जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से दो अक्टूबर को भारतीय पाठशाला लोहाई रोड में एक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लखनऊ की ख्याति प्राप्त भजन गायक किशोर चतुर्वेदी व स्वाती रिजवी और उनके साथी गायक ओमकार शंखधर, सुनील जायसवाल द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जायेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने अपनी कमर कस ली है। कार्यक्रम में कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व लुईस खुर्शीद आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश उर्फ पुन्नी शुक्ला, वीरेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, डा0 पी एन सक्सेना, प्रमोद जैन, देवेन्द्र मिश्रा, सुधीर प्रधान, शिवाशीष तिवारी, वाहिद अली, शकील खान, नफीश हुसैन, अभिशेक सारस्वत, जीतू मिश्रा, फरीद, युगताई आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]