फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रंगमंच एवं ललित कलाओं के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक एवं संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का बीते शुक्रवार को लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। 98 वर्षीय बाबा योगेंद्र कुशल चित्रकार एवं संगठनकर्ता थे। उनके निधन पर उनके अनुयायी शोक में डूब गये| उन्होंने बाबा योगेन्द्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें जीवन पर विचार व्यक्त किये|
शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नम आंखों से उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। कवि डॉ० शिवओम अम्बर ने कहा कि ‘मंच बदलते कण्ठ बदलते राग नहीं मरता है, फूल भले झर जाए कब उसका पराग झरता है| कवि राम अवतार शर्मा इन्दु, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, छायाकार रविन्द्र भदौरिया, अभिव्यंजना समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कांत अक्षर, चित्रा अग्निहोत्री, विधा प्रकाश दीक्षित, अनुभव सारस्वत व नवीन मिश्रा आदि ने अपने अपने विचार रखे|
पद्मश्री बाबा योगेंद्र के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि दी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



