फर्रुखाबाद। पत्नी से विवाद होने पर थाना व कस्बा मेरापुर निवासी विनोद बाथम पुत्र शिवपाल बाथम ने बीती रात अपने घर में रखे छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
[adrotate banner="3"]
परिजनों को आज सुबह 9 बजे घटना की जानकारी होने पर आनन फानन में विनोद बाथम के शव को पड़ोसियों की मदद से नीचे उतारा गया। गांव वालों ने दबी जुबान से बताया कि कल शाम को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक विनोद बाथम घर से गुस्सा होकर चला गया था। रात में किसी समय वापस आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को भी सूचना दी गयी है।
वहीं पत्नी व परिजनों का रो_रोकर बुरा हाल है।
[adrotate banner="2"]


