जमीन के विवाद में ईंट पत्थर चलने से पांच घायल

0
142

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के सामने आज सुबह ईंट पत्थर चलने से अफरा तफरी मच गयी। पथराव व झगड़े में पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

बहादुरगंज तराई निवासी राजेन्द्र श्रीवास्तव का टेलर अजीत से जमीन को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। राजेन्द्र श्रीवास्तव की थाना मऊदरवाजा के सामने ही दुकान है। आज सुबह पड़ोस के ही टेलर अजीत से गालीगलौज होने लगी। गालीगलौज का विरोध करने पर अजीत ने अपने भाई विनीत, ओमजीत के साथ लाठी डन्डे लेकर घर में घुस आया।

 

सभी ने राजेन्द्र की पत्नी मुन्नीदेवीए पुत्री रेनू, रोली व राजेन्द्र की चाची बिट्टो पत्नी स्व0 ओमप्रकाश को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस ने पांचों घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मऊदरवाजा पुलिस ने अजीत व उसके भाई विनीत को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="2"]