पत्नी से विवाद में नशेड़ी रिक्शा चालक ने आग लगाकर की आत्महत्या

0
108

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षे़त्र के काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी रिक्शाचालक विनय गुप्ता पुत्र स्व0 सतीशचन्द्र ने बीती रात घर के अंदर कमरे को बंद कर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मृतक की मां मीना गुप्ता ने बताया कि विनय गुप्ता शराब पीने का आदी था। विनय के तीन पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ी पुत्री वर्षा हाईस्कूल की छात्रा है जो तकरीबन डेढ़ माह से आगरा में अपने ताऊ गुड्डू के पास गयी हुई है। गुड्डू भी आगरा में रिक्शा चलाने का काम करता है। विनय के पिता सतीशचन्द्र की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। विनय रिक्शा के अलावा मैकेनिक का भी काम कर लेता था। लेकिन ज्यादा समय वह रिक्शा चलाने में ही लगाता था। विनय की मां मीना गुप्ता साहबगंज चौराहे पर रहती हैं और विनय कुछ समय से हैवतपुर गढ़िया में कालोनी मिल जाने से पत्नी कामिनी और बच्चों के साथ रहता है।

विनय गुप्ता शराब का इतना शौकीन था कि रात में लौटते समय वह दारू के नशे मंे धुत्त होकर घर आता था और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर देता था। बीती रात भी विनय ने पूर्व की भांति नशे की हालत में आकर पत्नी कामिनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी बढ़ गयी कि कामिनी ने अपने दो बच्चों शाहिल और नानू को अपने साथ कमरे में सुरक्षित बंद कर दिया। लड़ाई में बौखलाये विनय ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। आईटीआई चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]