पत्नी के साथ सो रहे युवक की हत्या!

0
180

फर्रुखाबाद: बीती रात पत्नी के साथ सो रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| सुबह उसका शव पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के भाई ने पुलिस को घटना की तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी मृतक 40 वर्षीय कमलेश उर्फ़ कल्लू यादव के भाई बबलू यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि कमलेश बीती रात अपनी पत्नी आकांक्षा यादव के साथ कमरे में सो रहा था| सुबह उसकी लाश घर के आँगन में जीने के पास पड़ी मिली| उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे| बबलू ने अपने भाई की गलाघोट कर हत्या करने का आरोप लगाया है|

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| कमलेश की मौत में उसकी पत्नी की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है| एसएसआई सुदीप कुमार ने बताया कि अभी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]