पत्नी के वियोग में नशेडी पति ने लगायी फांसी

0
124

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मजदूर ३५ वर्षीय राजू बाथम पुत्र रामदास ने पत्नी के मायके से ना आने के कारण झुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करली|

[adrotate banner="3"]

मृतक राजू के पिता रामदास ने बताया कि राजू मजदूरी करता था उसकी शादी तकरीबन १० वर्ष पूर्व शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद में सुरेश की पुत्री सुनीता से हुई थी| लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू ने सुनीता से प्रेम विवाह किया था शादी के कुछ दिन बाद सुनीता अपने मायके चली गयी तब से तकरीबन १० वर्ष वर्ष होने के बाद भी वापस अपनी ससुराल लौट के नही आई| जिससे मानसिक रूप से झुब्ध राजू कुछ समय से दारू भी पीने लगा था| आज तकरीबन साढ़े ६ बजे राजू मजदूरी करके घर लौटा उसी दौरान उसकी माँ अन्यपूर्णा दवाई लेने बहार चली गयी और पिता रामदास शौंच करने| घर पर राजू की बहन साधना ही थी तभी राजू ने सफ़ेद अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करली|

सुचना पर पहुंचे कर्नलगंज चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने सब को नीचे उतरा तथा राजू के पिता को कागजी कार्यवाही के लिए कोतवाली ले गए|

[adrotate banner="2"]