महिला के कपड़े फाड़कर की अश्लील हरकतें

0
118

FARRUKHABAD : प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन महिलायें पुरुषों की ज्यादती का शिकार हो रही हैं और पुलिस व समाज इनको फटी आंखों से मात्र देखती ही नजर आ रहे हैं।grameen

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला  निवासी सगीर, छक्कन, तस्लीम पुत्रगण जावेद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि मोहल्ला कोटला निवासी नकी पुत्र फुद्दन से उनका दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था।

बीते 27 जनवरी को जब वह घर पर नहीं थे तभी दबंग नकी पुत्र फुद्दन अपने बहनोई सगीर व समीर के अलावा पप्पू निवासी कोटला आये और उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सगीर का आरोप है कि मारपीट के दौरान पत्नी के साथ नकी व उसके साथियों ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। पत्नी के कपड़े फाड़ दिये व उसके गुप्त जगहों पर भी हाथ डाल दिया। जिससे उसको चोटें आ गयीं। सगीर ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की जाये। जिससे महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के साथ ही दबंगों से उसकी कब्जाई जा रही दीवार भी बचाई जा सके।

[adrotate banner="2"]