पत्नी के आशिक मकान मालिक ने अवैध सम्बंधों का विरोध करने पर पति को धुना

0
118

FARRUKHABAD : वह कब तक बर्दास्त करता! कुछ माह तो वह इस कसमकस में रहा कि ऐसा नहीं हो सकता। मेरी आंखें ही धोखा खा रहीं हैं। लेकिन जब बुरा वक्त आता है तो वह बताकर नहीं आता और जब उस बुरे वक्त में भी अर्द्धांगिनी ही अश्लील हो जाये तो फिर आदमी क्या करे। ऐसी ही घटना एक व्यक्ति के साथ घटी, उसके किरायेदार ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और जब पीड़ित पति ने इसका विरोध किया तो दबंग किरायेदार ने उसे जमकर पीटा। उत्पीड़न की इंतहा हो जाने के बाद आखिर पीड़ित ने पुलिस की मदद ली। आरोपी किरायेदार के विरुद्व कोतवाली में तहरीर दी गयी है। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने जा रही है।

[adrotate banner="3"]

18march2010-fight7CX[bannergarden id=”8″]

कई माह पहले की बात है, पड़ोसी जनपद एटा के थाना जैथरा के बढैना निवासी संतोष नाई ने रोजगार की तलाश में शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के निकट गुंजन बिहार कालोनी में एक मकान किराये पर लिया और नाई का काम शुरू कर दिया। साथ में उसकी पत्नी परिवर्तित नाम पूनम भी थी। कमरा किराये पर लेने के बाद संतोष नाई अपने काम से चला जाता था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी पूनम के अवैध सम्बंध मकान मालिक से हो गये। इसकी जानकारी होने पर मकान मालिक ने पत्नी के सामने ही मारपीट के साथ-साथ जान माल की धमकी भी दे डाली। पत्नी ने 50 हजार का जेबर भी मकान मालिक प्रेमी को दे दिया।

[bannergarden id=”11″]

संतोष ने आरोप लगाया कि बीते 25 अप्रैल को भी मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से मकान मालिक पर कार्यवाही करने के लिए गुहार लगायी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

[adrotate banner="2"]