दहेज के लिये फूंकने पर पति व सास सहित चार पर दहेज़ उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

0
102

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांधीनगर निवासी वैजनाथ की २५ वर्षीय पुत्री शिल्पी को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।

[adrotate banner="3"]

शिल्पी का विवाह ग्राम खानपुर निवासी राजकुमार शर्मा के साथ २००१ में हुआ था| ससुराल वाले विवाह के वाद दहेज में बाइक व डेढ़ लाख की मांग को लेकर शिल्पी को प्रताडित करने लगे| जिस कारण शिल्पी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी|

पति राजकुमार ११ सितम्बर को शिल्पी को विदा कर ले गया था| उसके बाद पुनः शिल्पी को दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया जाने लगा| १० जनवरी की सुबह ससुराल वालों ने मिट्टी तेल डालकर शिल्पी को जला दिया था| गंभ्रीर रूप से जली अवस्था में शिल्पी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत चिंताजनक बने रहने के कारण शिल्पी को परिजन बरेली के लिए रिफर करा ले गये थे।

आज शिल्पी के पिता वैधनाथ शर्मा पुत्र गयादीन सिंह निवासी गांधीनगर जलालाबाद ने शिल्पी के पति राजकुमार पुत्र रमेशचंद्र, भाई अनिल, मनोज व माँ सुखदेवी के खिलाफ शहर कोतवाली में दहेज़ उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करा दिया|

[adrotate banner="2"]