पति की दुर्घटना में मौत के दूसरे दिन ही पत्नी मायके रवाना

0
94

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: लोडर दुर्घटना में पति शहनशाह की मौत के दूसरे दिन ही पत्नी सामान बांध कर मायके के लिये रवाना हो गयी। ससुरालीजनों द्वारा विवाद किये जाने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों  पक्षों में समझौता करा दिया।

विदित है कि शुक्रवार रात्रि फतेहगढ़ नेकपुर पुल के ऊपर मेजिक लोडर को एक अंधी बस द्वारा टक्कर मार दिये जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी थी। इन्हीं मृतकों में से एक कमालगंज निवासी शहनशाह भी था। शनिवार को मृतक शहनशाह के अंतिम संस्कार के बाद ही उसके ससुर मुइनुद्दीन व सास इशरत परवीन अपनी पुत्री गजाला परवीन को अपने साथ फिरोजाबाद लेजान के लिये जिद करने लगे। जिसका मृतक के परिजनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पुलिसका ने हस्तक्षेप किया, व पत्नी की मर्जी के अनुरूप उसे मां व पिता के साथ मायके भेजने का समझौता करा दिया। विदित है कि शहनशाह अपने परिजनों से अलग कमालगंज में रहता था। उसकी दो वर्ष पूर्व ही गजाला से शादी हुई थी। कोई बच्चा न होने के कारण पत्नी गजाला घर का सारा सामान बांध कर मायके चली गयी।

[adrotate banner="2"]