पगार ना मिलने पर महिलायो का हंगामा, एनजीओ संचालक फरार

0
114

engioफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से पगार ना मिलने से संस्था में काम कर रही तकरीवन एक दर्जन से अधिक महिलायों ने जमकर हंगामा काटा और धोखा धड़ी का आरोप भी लगाया| कई महिलायों यह भी आरोप था की संस्था के मालिक ने उसके साथ अश्लीलता पूर्ण बात फोन पर की है|
गुलावी गैंग की कार्यकार्ता के घर जेएनबी रोड पर चल रहे एक प्रशिक्षण केन्द्र में महिलायों व युवतियों को तीन महीने का कोर्स कराया जा रहा है| जिसे व्यूटीशीयन,डांस, मेंहदी, कम्प्यूटर व सिलाई का डिप्लोमा दिया जाता है| प्रवेश के नाम पर महिलायों से तकरीवन 150 रूपये की बसूली की जाती है|
शनिवार को दोपहर बाद अचानक एक दर्जन से अधिक महिलाये आक्रोशित हो गयी और उन्होंने कहा की उनके साथ धोखा किया गया है| बीते कई माह से कार्य करने करने के बाद भी उनका वेतन अभी तक नही दिया गया| जिसको लेकर महिलायों ने हंगामा कर दिया| इस महिला ने आरोप लगाया की जब उसने फोन से संस्था के संचालक से फोन पर बात की तो उसने उनको धमकी दी और कहा की पानी जादा ऊपर चला गया तो लाशे गिरेगी| उसने यह भी आरोप लगाया की फोन पर बात करने के दौरान उसके साथ कई अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया गया|
काफी देर तक मौके पर मिले कई लोगो से एनजीओ में काम करने वाली महिला कर्मचारी से तीखी नोकझोक हो गयी| ममाले की जानकारी पुलिस को नही दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]