नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत पेट्रोल पंप पर काटे गए 22 वाहनों के चालान

0
802

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय, एआरटीओ प्रशासन वीएन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नगर के पेट्रोल पंप पर औचक जांच की गयी| बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले 22 दो पहिया चालकों के चालान किए गए तथा उन पर एक लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया ।
भविष्य में भी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंप पर इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनपद में 26 जनवरी 2025 से नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति लागू है| लेकिन शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कई वाहन चालक पेट्रोल पंप के स्टाफ पर दबाव बनाते हैं, ऐसी स्थिति में उचित पुलिस फोर्स के माध्यम से कार्यवाही की गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]