नोएडा पुलिस ने दो को नीबकरोरी से धरा

0
104

फर्रुखाबाद: नोएडा पुलिस ने मंगलवार को थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नीबकरोरी से दो युवकों को उठाया है। दोनों युवकों का मोबाइल सिम का कारोबार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला किसी युवती से संबंधित है। नोएडा पुलिस ने सहयोग की अपेक्षा की थी। मोहम्मदाबाद पुलिस को तदनुसार निर्देशित कर दिया गया था।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार सायं काल अचानक पहुंची पुलिस के दो वाहनों से उतरे पुलिस कर्मियों ने नीबकरोरी गांव में चप्पल की दुकान में ही मोबाइल सिम का काम करने वाले सचिन गुप्ता को दुकान से व पड़ोसी गांव भटकुर्री निवासी अर्पित को मंदिर के पीछे से पकड़ लिया। आनन फानन में पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ पुलिस वाहन में डाल कर वहां से चली गयी।

[adrotate banner="2"]