नेहरू युवा केन्द्र ने बाल दिवस के रूप में मनाया नेहरू जी का जन्म दिवस

0
113

FARRUKHABAD : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में भारतीय महाविद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस/बाल दिवस का आयोजन कियागया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बाल दिवस की खुशियां मनायीं।

[adrotate banner="3"]

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डा0 विश्राम सिंह यादव प्राचार्य ने कहा कि देश के विकास का आधार देश का युवा होता है। हमारे देश के युवा हमारे पूर्वजों के सुझाये रास्ते पर चलकर देश निर्माण में महती भूमिका अदा करें। जोगराज सिंह राजपूत सचिव राज सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन ने कहा कि आज देश निर्माण में युवाओं की महती आवश्यकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आज देश का युव जब तक सजग नहीं होगा तब तक विकास की कल्पना भी अधूरी है। युवा सक्रियता के साथ समाज निर्माण में आगे आयें। स्थापना दिवस व बाल दिवस के उपलक्ष में सुरेश कुमुद प्रभारी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में ही नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना की गयी थी। इसलिए इस अवसर पर युवाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

चन्द्रनरायन प्रताप ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने हेतु नैतिक गुण धारण करने चाहिए। कार्यक्रम में रघुराज प्रताप सिंह ने नशे पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। कुमारी उपासना ने देश रंगीला प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। कुमारी रश्मि, शीनल, पुष्पा राजपूत, राधेश्याम, किरन चित्रा, शोभना गुप्ता, वैष्णवी प्रतिज्ञा आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

[adrotate banner="2"]