आईएमए ने बाइक रैली निकाल मधुमेह दिवस पर किया जागरूक

0
148

FARRUKHABAD : इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाइक रैली निकालकर संगठन की एकजुटता का तो प्रदर्शन किया ही, साथ ही विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों को जागरूक किया।WORLD DIBITIES DAY

[adrotate banner="3"]

प्रातः तकरीबन 8 बजे आवास विकास स्थित डा0 बृजेश यादव के अस्पताल के सामने सभी चिकित्सक इकट्ठे हुए। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डा0 आर के चटवाल ने झण्डी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। दर्जनों की संख्या में बाइक सवार चिकित्सक फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग से होते हुए फतेहगढ़ चौराहा पहुंचे। जहां से बाइक रैली ने पूरे फतेहगढ़ का भ्रमण किया। अंत में रैली ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में समाप्त हुई। जहां पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने चिकित्सकों का स्वागत किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान इण्डिन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव विपुल अग्रवाल के अलावा डा0 उदयराज, डा0 एम वी सक्सेना, डा0 रजनी सरीन, डा0 सुबोध वर्मा, डा0 रजत गोयल, डा0 पीके मांगलिक, डा0 वी के श्रीवास्तव, डा0 एन के शर्मा के अलावा अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]