नेवी के जवान को जहरखुरानियों ने लूटा

0
149

फर्रुखाबाद: मुम्बई में तट रक्षक सेना में तैनात सिपाही को फर्रुखाबाद आते समय जहरखुरानियों ने रोडवेज बस में अपना शिकार बना लिया। इसके बाद उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

मुम्बई में तैनात नेवी का जवान राजीव पुत्र रामकृष्ण छुट्टी लेकर अपने घर केरल के लिए निकला था। आगरा से फर्रुखाबाद एक मित्र से मिलने के लिए राजीव रोडवेज बस में बैठ गया। जहां जहरखुरानियों ने जवान राजीव को नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया। जहरखुरानी का शिकार होने के बाद राजीव को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां से उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। राजीव ने बताया कि जहरखुरानियों ने उसके दो हजार रुपये, मोबाइल, कैमरा, दारू की एक बोतल भी पार कर दी।

[adrotate banner="2"]