निजीकरण समाप्त नही हुआ तो प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मी

0
121

फर्रुखाबाद: नगर पालिका, नगर निगमों व निकायों से निजीकरण समाप्त ना करने से आक्रोशित सफाई कर्मिमांगे पूरी ना होनें  पर आन्योंदोलन की चेतावनी दी है|
टाउन हाल नगर पालिका कार्यालय के निकट उत्तर-प्रदेश सफाई मजदूर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कौन जगाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे संयोजक मानिक लाल नागर, ओमीलाल वाल्मीकि, गौरव दयाल वाल्मीक आदि नें कहा कि प्रदेश भर के सभी नगर पालिका परिषद, निगम या निकायों में सफाई मजदूरों का निजीकरण समाप्त नही हुआ तो आगमी 15 नवम्बर से प्रदेश भर में हर विधानसभा में प्रदर्शन किया जायेगा| सफाई कर्मियों नें कहा कि प्रदेश सरकार वाल्मीकि समाज के विरोध में कार्य कर रही है| सफाई कर्मियों में समान कार्य समान वेतन दिया जाए|
इस दौरान नीरज वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, अरविन्द वाल्मीकि, रमेश चन्द्र वाल्मीकि, अजय कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]