निकाय चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण में फार्म जमा करने को लेकर विवाद

0
113

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रदर्शन किया गया। 37 काउंटर व एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारी मतदाता सूचियों के प्रदर्शन व आपत्ति लेने के लिए लगाये गये।

[adrotate banner="3"]

सुबह से ही सभी काउंटरों पर लोग अपने-अपने दावे आपत्तियां करते हुए सूची में अपना नाम खोजने लगे। लोगों ने फार्म प्राप्त कर नये वोट बनाने के लिए आवेदन किये। आज मंगलवार के बाद अगला मतदाता सूचियों का प्रदर्शन 13 मई को किया जायेगा। सूचियों के प्रदर्शन में पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने सम्बंधित बाबू से तकरीबन एक दर्जन से अधिक फार्म जमा करने की बात कही जिस पर सम्बंधित कर्मचारी ने इकट्ठे इतने फार्म जमा न करने और जिसका फार्म है उसी को साथ लाने की बात कही। जिस पर पुन्नी शुक्ला के साथ कर्मचारियों का विवाद हो गया।

काफी नोकझोंक के बाद पुन्नी शुक्ला के फार्म जमा हो सके। पुन्नी शुक्ला ने आरोप लगाया कि फार्म न जमा करने वाला बाबू विपक्षी पार्टी का आदमी है जिसके इशारे पर यह काम हो रहा है।

[adrotate banner="2"]