नाली के विवाद में वृद्ध को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा

0
102

फर्रुखाबाद: नाली के विवाद में चचेरे भाई, उनकी पत्नी व लडको ने बेरहमी से पीट कर की वृद्ध की हत्या कर दी|

[adrotate banner="3"]

थाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर कला निवासी ५५ वर्षीय कल्यान तेली का अपने पड़ोस में रह रहे चचेरे भाई गुरसहाये से नाली का विवाद चला आ रहा है| कल्यान के भतीजे भूरे लाल ने बताया कि चाचा कल्यान और गुरसहाये अगल बगल में रहते उनके घर के बहार बनी नाली में गुरसहाये मिटटी लगा देते है जिससे पानी नहीं निकल पाता|

आज चाचा शाम को नहाने गये थे पानी भर जाने से मिटटी हट गयी जिस पर गुरसहाये, गुरसहाये कि पत्नी रन्ना, महिपाल, कैलाश, बबलू पुत्रगण गुरसहाये ने आ कर चाचा कल्यान को गाली गलौज करते हुये बेरहमी से लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया| लोहिया अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी|

अमृतपुर थाने के दरोगा आर सी शर्मा ने बताया कि कल्यान सिंह राठोर का बगल में रहते है| अपने चचेरे भाई गुरसहाये से नाली का विवाद है| अब से पहले थाने में विवाद कि कोई सूचना नहीं दी थी|

[adrotate banner="2"]