नालियां चोक, घरों में घुस रहा है बरसात का पानी

0
149

फर्रुखाबाद: नगर की नालीयां चोक होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नालियां नहीं खोले जाने से परेशान क्षेत्रवासियों ने अब पालिका के खिलाफ सड़कों में उतरने की चेतावनी दी है। मंगलवार को हुई रिमझिम बरसात ने पालिका की पोल फिर खोल दी|शहर क्षेत्र की दर्जनों की संख्या में नाला व नालियां लंबे समय से मलबे से पटी हुई हैं। हल्की सी बरसात में ही पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शहर के तलैया मोहल्ले में बरसात का पानी लोगो के घरो में घुस गया| लोगो का कहना है की घरों में रखा सामान कई बार बर्बाद हो चुका है। आसमान में बादल छाते ही लोगों को घरों में पानी घुसने की आशंका परेशान किए हुए है। भारी बारिश होने की स्थिति में बड़े नुकसान की आशंका भी ग्रामीणों ने जताई है।

[adrotate banner="3"]

नगरीय क्षेत्र में गंदा पानी घरो में आ जाने से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया | बारिश से करीब दो दर्जन से अधिक घरों व दुकानों में बरसात का पानी घुस गया। तलैया मोहल्ले की मुख्य सड़क खड्ड में तबदील हो गई है। दुकानों, घरों तथा खेतों में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। यहां पर नाले की कई साल पुरानी समस्या ने बरसात आते ही दिन अपना भयानक रूप दिखा दिया।

[adrotate banner="2"]