नाम बदलकर इलाज करवा रहा था बीजेपी नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार

0
141

muzazafrna-bjp-hatyaमेरठ:उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के मीरपुर में कल हुई भारतीय जनता पार्टी के नेता ओमवीर सिंह की हत्या के एक घायल हत्यारोपी समेत दो लोगों को आज पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हत्यारोपी नाम बदलकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इस सिलसिले में मेरठ के एक निजी अस्पताल के पिता-पुत्र चिकित्सक और उनके कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि बीजेपी नेता ओमवीर सिंह ने कल हत्या किए जाने से पहले हमलावरों पर अपनी रिवाल्वर से गोली चलाई थी जिसमें एक बदमाश मोनू घायल हो गया था। घायल बदमाश एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से मेरठ में एक निजी नर्सिंग होम में नाम बदलकर भर्ती था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]