फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बिरिया नगला निवासी नन्हेंलाल वर्मा ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस ने किशोरी गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली।
[adrotate banner="3"]
थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में नन्हेंलाल ने कहा है कि उनकी पुत्री मैकूलाल इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा है। जोकि गुरुवार को घर से 26 हजार रुपये लेकर गांव के ही निवासी प्रताप पुत्र भगवान सिंह के साथ फरार हो गयी। उन्होंने पुलिस से गुहार लगायी कि उनकी पुत्री नासमझ है जिसको बहला फुसला कर प्रताप व उसकी मां उर्मिला कहीं ले गये हैं।
जानकारों की मानें तो बिरिया नगला निवासी प्रताप पुत्र भगवान सिंह की शादी हो चुकी है जिसके दो बच्चे एक लड़की व एक लड़का भी हैं।
[adrotate banner="2"]


