चोरी की बाइक सहित एक हिरासत में

0
102

फर्रुखाबाद : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की बजरिया चौकी पुलिस ने एक युवक के घर से चोरी की बाइक को बरामद कर युवक को हिरासत में लिया है।

[adrotate banner="3"]

बजरिया सालिगराम निवासी तौफीक के घर में चोरी की बाइक रखे होने की सूचना पुलिस को लगी तो उनके घर पर दबिश दे दी। पुलिस ने तौफीक के घर से काले रंग की पल्सर बाइक बरामद कर ली। चोरी की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करवा दिया व आरोपी तौफीक को हिरासत में लिया है। पल्सर बाइक पर लिखा गया  नम्बर यूपी ७६ डी ५५५२ हीरो हाण्डा बाइक का बताया गया है। जिससे बाइक चोरी की होने की पुष्टि की गयी। पुलिस आरोपी तौफीक से पूछताछ कर रही है।

[adrotate banner="2"]