नाबालिक छात्रा से छेड़छाड करने में सगे भाईयों पर केस

0
115

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) विद्यालय से घर जा रही नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड करने में सगे भाईयों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस पड़ताल में जुट गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता की माँ नें कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराये गये मुकदमें  में कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री बीते 16 अगस्त 2018 को दोपहर विद्यालय से अपने घर वापस आ रही थी| उसी दौरान अचानक गाँव के निकट सूरज उर्फ़ सूरजपाल पुत्र वीरपाल सिंह व उसके भाई पंकज नें  पुत्री का मोबाइल नम्बर माँगा और दबोच लिया| जब मना किया तो छेड़छाड कर दी| चीखपुकार होनें पर आरोपी फरार हो गये| पुलिस को सूचना दी तो एनसीआर में मामला दर्ज किया गया|
एसपी आदि से भी गुहार लगायी लेकिन कार्यवाही नही हुई| गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]