नागेन्द्र के समर्थन में सुब्रत ने बनाया माहौल

0
192

फर्रुखाबाद: भोजपुर से विधानसभा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में सुब्रत पाठक ने जनसम्पर्क कर माहौल बनाया। इसके साथ ही साथ प्रत्याशी के समर्थकों ने बाइक रैली भी निकाली।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने भोजपुर पहुंचकर नागेन्द्र के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। सुब्रत पाठक ने कहा कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। खासकर युवा और अन्नदाताओं के साथ ही साथ महिलाओं के लिए भी सरकार कुछ विशेष करेगी। इसके साथ ही साथ नागेन्द्र समर्थकों ने ग्राम मदनापुर से बाइक रैली निकाली जो मोहम्मदाबाद में सम्पन्न हुई।

[adrotate banner="2"]