अंदर की बात: जनसभाओं में सपाईयों को खूब खली मुलायम-शिवपाल की कमी

0
150

फर्रुखाबाद: अखिलेश की साइकिल होने के बाद और मुलायम और शिवपाल को साइकिल से उतरने के बाद यह पहला चुनाव सपा के सामने आया| जिसमे नेता जी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव चुनाव प्रचार में शामिल नही हुये| यह कमी सपा नेताओ को अन्दर ही अन्दर जरुर खली| लेकिन जिसके हाथ लोई उसके साथ सब कोई वाली बात चुनाव में सामने आयी| समर्थको तो सपा में दिखे लेकिन बड़े नेता गायब थे| केबल अखिलेश और आजम खां ने जनपद में सभाएं की| बसपा में कई बड़े नेताओ के पार्टी छोड़ देने से प्रचार में कमजोर ही नजर आयी| जबकि बीजेपी में इस चुनाव में जनसभाओ को दर्जनों नेताओ ने सम्बोधित किया|

[adrotate banner="3"]

जिले के चारो विधान सभाओं में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम अखिलेश यादव ने 14 फरवरी को एक ही दिन में जनसभाओं को सम्बोधित किया| इसके बाद 16 फरवरी को भोजपुर के जरारी में मुस्लिम मतदाताओ को अरशद के पक्ष में करने के लिये आजम की सभा हुई| कह सुनकर एक सपा के राष्ट्रीय सचिव कल्याण जैन आये और उन्होंने कुछ नुक्कड़ सभाएं की| लेंकिन सपा नेताओ को कही ना कही मुलायम और शिवपाल की कमी खलती रही|

बसपा में भी मायावती ने 6 फरवरी को कमालगंज के रामलीला मैदान में जिले की चारो और कन्नौज की तीन विधान सभाओ के लोगो और प्रत्याशियों को सम्बोधित किया| दो दिन बाद 8 फरवरी को शमसाबाद में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन ने कायमगंज के प्रत्याशी के लिये ,माहौल बनाया| इसके साथ ही बसपा की पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रही मीरा ठाकुर ने भी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया| लेकिन स्वामी प्रसाद और बाबू सिंह कुशवाह के इस बार पार्टी में ना होने से भी प्रचार पर असर पड़ा|

प्रचार और जनसभाओं में बीजेपी सबसे अब्बल नजर आयी| तकरीबन एक दर्जन मंत्री और केन्द्रीय पदाधिकारीयों ने अपने अपने जातीय आंकड़ो को देखकर जनसभाओं को सम्बोधित किया | स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष केशब प्रसाद मौर्य, सांसद एटा राजवीर सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गुरसहायगंज में खुद पीएम मोदी की सभा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, कलराज मिश्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फोन पर ही जनसभा को सम्बोधित किया| 9 फरवरी को उमा भारती ने जहानगंज में भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में जनसभा की| सुब्रत पाठक सहित तकरीबन एक दर्जन केन्द्रीय मंत्री और बड़े नेताओ ने बीजेपी का जिले में माहौल बनाया |

[adrotate banner="2"]