नांदेड़ में साधु की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

0
178

नांदेड़:महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला घटना नादेंड़ के उमरी तालुका का है, जहां बीती रात साधु की हत्या की वरदात हुई। नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार रात को नांदेड़ के उमरी में एक साधु का शव उनके आश्रम में मिला। विजयकुमार मगर ने आगे कहा, ‘मृतक साधु और हत्या का आरोपी एक ही समुदाय के हैं। हत्या के मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। हम अभी भी उस आरोपी की तलाश कर रहे हैं, जो हत्या के बाद से फरार चल रहा है।’

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]