नहरों में जल्द छोड़ा जायेगा पानी, नहीं होगी किसानों को परेशानी: स्वतंत्रदेव

0
236

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार की हर कोशिश किसानों के लिए हितकारी होगी। सभी नहरों में पानी दौड़ेगा, किसी किसान को परेशानी नहीं होगी। 
भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के नितगंजा दक्षिण स्थित आवास पर आये जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की फसलों की सिंचाई के लिए सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। रवि की फसल के लिए सिचाई की व्यवस्था की जा रही है| सफाई अभियान चल रहा है| उन्होंने कहा कि पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है, जिसको दिसंबर तक पूर्ण करना था, संख्या बल कम होनें से काम पूर्ण होनें में समय लग सकता है| लिहाजा एक-दो महीने का समय टंकी निर्माण करनें वाली कार्यदायी संस्था को और दिया जायेगा, इसके बाद जुर्माना किया जायेगा| टंकी निर्माण करनें वाली संस्था को ही 10 साल तक रख-रखाव करना होगा| उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरस्त है| पूर्व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, जिला महामंत्री डीएस चौहान, हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी , अजित पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]