फर्रुखाबाद: पूर्व से प्रस्तावित बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनपद के लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में होने वाली बैठक के लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी सबसे पहले जनपद मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी भवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभा से पहले कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
[adrotate banner="3"]
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद आगमन पर सबसे पहले बसपा के सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे उमर खान के यहां जलपान इत्यादि किया। इसके बाद वह पीडब्लूडी भवन पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम से पहले बसपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए सारी स्थिति से वाकिफ हुए। लगभग आधे घंटे की वार्ता के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज सभा स्थल के लिए रवाना हो गये। इस दौरान उन्होंने किसी मीडियाकर्मी से बात नहीं की।
[adrotate banner="2"]


